अप्रैल में किसान उगाएं ये फसलें
रबी फसलों की कटाई और खरीफ सीजन, जिसे जायद सीजन भी कहा जाता है, के बीच केवल कुछ महीने ही खाली रहते हैं।
ऐसे में किसान खरीफ सीजन से पहले कुछ महीनों तक खाली रहने वाले खेतों में जायद सीजन में उगाई जाने वाली फसलों की खेती कर सकते हैं।
इस अवधि में कई दलहन और तिलहन फसलें भी बोई जा सकती हैं, जो धान की खेती से पहले तैयार हो जाती हैं।
अप्रैल का महीना साठी मक्का और बेबी कॉर्न की खेती के लिए अनुकूल है। दोनों फसलें 60 से 70 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं।
ऐसे में इन फसलों की कटाई के बाद किसान आसानी से धान की बुआई कर सकते हैं।
अप्रैल माह में किसान सब्जी की खेती भी कर सकते हैं। यह समय लौकी, भिंडी, करेला, तुरई, बैंगन की खेती के लिए अनुकूल है।
और पढ़िए