खरीफ फसलों की खेती के लिए 45 एचपी में टॉप 5 ट्रैक्टर

रबी फसलों की कटाई के बाद किसान खरीफ फसलों की खेती के लिए खेतों की तैयारी शुरू कर देंगे।

ऐसे में खेत जोतने के लिए उन्हें ट्रैक्टर की जरूरत पड़ेगी। वैसे तो बाजार में कई तरह के ट्रैक्टर आ रहे हैं।

कई बड़ी कंपनियां किसानों के लिए 15HP से लेकर 150HP तक के ट्रैक्टर उपलब्ध करा रही हैं।

किसानों को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि वे ऐसे एचपी का ट्रैक्टर खरीदें जिससे उनका खेती का काम आसानी से पूरा हो सके।

हम आपको खेती के लिए 45 एचपी वाले टॉप 5 ट्रैक्टरों की कीमत की जानकारी बताने जा रहे हैं।

01. महिंद्रा युवो 575 डीआई 4WD ट्रैक्टर  (Mahindra Yuvo 575 DI 4WD Tractor) इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.93 से 9.27 लाख तक हो सकती है। 

02. जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर (John Deere 5045 D Tractor)इसकी एक्स शोरूम  कीमत 7.63 से 8.36 लाख तक हो सकती है। 

03. फार्मट्रैक 45 ट्रैक्टर (Farmtrac 45 Tractor)इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.90 लाख से 7.17 लाख तक हो सकती है। 

04. स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर (Swaraj 744) इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.31 से 7.84 लाख तक हो सकती है। 

05. पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस (Powertrac Euro 42 Plus) इसकी की एक्स शोरूम कीमत 7.10 से शुरू होकर 7.30 लाख तक हो सकती है।