गर्मी में भी कम पानी में उगने वाली फसल?

भारत में आज भी बहुत से लोग खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। 

गर्मियों के दौरान अधिकांश किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित रहते हैं।

आइए आपको बताते हैं एक ऐसी फसल के बारे में जिसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। 

हम बात कर रहे हैं मक्का की फसल की, जिसे कम पानी में भी उगाया जा सकता है और फसल के लिए 2-3 सिंचाई पर्याप्त मानी जाती है।

यह फसल अधिकतम 3 महीने में तैयार हो सकती है और मकई के पत्तों का उपयोग पशुओं के लिए हरे चारे के रूप में किया जाता है। 

पशु आहार और कई खाद्य पदार्थ मकई के दानों से बनाए जाते हैं।